Monday, 11 May 2020

कोरोना के कारण आर्थिक रूप से लाचार लोगों की "विश्व सनातन वाहिनी" द्वारा मदद


"विश्व सनातन वाहिनी" के उपाध्यक्ष "अमर सिंह पिंगोलिया" ने बताया है कि उनका संग़ठन कोरोना के कारण आर्थिक स्थिति में लाचार लोगों कि मदद कर रहा है, जिन लोगों को मदद नहीं पहुंच पा रही है उनको राशन मुहैया कराया गया वहीँ दूसरी तरफ "विश्व सनातन वाहिनी" की  तरफ से ५ मई को १५ मजदूरों को उनके घर वापसी कि व्यवस्था की गयी ।

"विश्व सनातन वाहिनी" के राष्ट्रीय अध्यक्ष- बृजमोहन शर्मा और संस्थापक तथा मुख्य संरक्षक "धर्माचार्य पं जगदीश भरद्वाज" कि तरफ से ब्लड कैंप का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर "अमर सिंह पिंगोलिया" ने कहा कि वे संघठन द्वारा निर्देशित उद्देश्यों एवं दिए हए दायित्वों का निर्वहन शुद्ध अन्तःकरण और सम्पूर्ण निष्ठा के साथ करने में जुटे हैं।

विश्व सनातन वाहिनी की टीम प्रत्येक जिले में अपने स्तर पर कार्य कर रही है।

Friday, 8 May 2020


आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित इंस्टाग्राम लाइव सेशन में सिंगर शिबानी कश्यप अपनी खास प्रस्तुति देगी

आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित कल के इंस्टाग्राम लाइव सेशन में बॉलीवुड सिंगर शिबानी कश्यप अपनी खास प्रस्तुति देगी |

आरके कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा आयोजित लोक डाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए लाइव सेशन किए जा रहे हैं | उसी के अंतर्गत कल के लाइव सेशन में शाम 8:00 बजे बॉलीवुड सिंगर शिबानी कश्यप अपनी आवाज से लोगों तक रूबरू होगी एवं इस शो को होस्ट दिव्यानी गोस्वामी करेगी | शिबानी कश्यप बॉलीवुड में कई गाने गा चुकी है | बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली शिबानी कश्यप ने बॉलीवुड में कहीं फेमस सॉन्ग गाए हैं | शिबानी कश्यप आरके कास्टिंग कंपनी के इंस्टाग्राम पेज @rk_cme_company पर अपनी खास प्रस्तुति देगी |

इससे पिछले लाइव सेशन में बॉलीवुड सिंगर स्वरूप खान , बॉलीवुड सिंगर यश वडाली , बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी , इंडियन आइडल विनर अंजना , प्लेबैक सिंगर चित्रलेखा सेन , सिंगर सरवर खान , सिंगर अमृता भारती , सिंगर हैयात खान ,  सिंगर सोनू पहाड़ी ने खास प्रस्तुति दी | शिबानी कश्यप के लाइव सेशन में पर्ल आर्टिस्ट मैनेजमेंट कंपनी सपोर्टिंग पार्टनर है | आरके कास्टिंग कंपनी का लाइव सेशन कराने का मकसद लोगों का मनोरंजन हो |
-Agency ONI

Thursday, 7 May 2020

लॉकडाउन में है ये फिल्म…




"ये है मेरा वतन''

कोरोना महामारी के चलते आज जहाँ पूरी दुनिया लॉकडाउन में है वहीँ हमारा वतन भी लॉकडाउन में है, इस लॉकडाउन के चलते हमारी बॉलीवुड और बॉलीवुड की तमाम फ़िल्में भी लॉकडाउन में हैं। ऐसे में हमारे वतन को लेकर फिल्म बनकर तैयार है जिसका नाम है "ये है मेरा वतन''

"मोशन पिक्चर्स" के बैनर तले बनकर तैयार निर्माता-निर्देशक तथा लेखक "मुशताक़ पाशा" की फिल्म "ये है मेरा वतन'' की चर्चा इन दिनों बॉलीवुड में ज़ोरों पर हो रही है इसका कारण है इस फिल्म के पोस्टर, जो अपने आप में एक अलग ही कहानी कहते हैं।

देश भक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म का टाइटल ट्रैक "ये है मेरा वतन'' और खासकर पहला पोस्टर इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म लॉकडाउन पर आधारित है या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन फिल्म का सस्पेंस अभी बरकरार है

फ़िलहाल हर देशप्रेमी को इस फिल्म का पोस्टर और देशभक्ति वाला डायलॉग बेहद पसंद आ रहा है खासकर फिल्म का डायलॉग बच्चों में बहुत फेमस हो रहा है । बॉलीवुड के फिल्म मेकर इस फिल्म की सशक्त कहानी को लेकर चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। इस फिल्म में आखिर ऐसा क्या है कि इस फिल्म की इतनी चर्चा हो रही है। ये तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा ।

निर्देशक "मुशताक़ पाशा" इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि ये फिल्म लॉकडाउन के बाद जबरदस्त धमाल मचाने वाली है। "दादासाहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन" द्वारा  बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड से सम्मानित निर्देशक "मुशताक़ पाशा" इन दिनों फिल्म "ये है मेरा वतन'' को लेकर चर्चा में है ।

- अरुण कुमार कमल

कोरोना वीर योद्धाओ को कोरोना फाइटर्स वीडियो के माध्यम से दिया गया सलाम एवं सम्मान

आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी के बैनर तले बने कोरोना फाइटर्स वीडियो के माध्यम से कलाकारों एवं मॉडल द्वारा कोरोना बीमारी में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के वीर योद्धाओं को सम्मान दिया गया | इस वीडियो के एसोसिएट पार्टनर एसएम क्रिएटिव्स है | 

इस वीडियो के डायरेक्टर रोहित कोठारी ने बताया कि विश्व इस समय वैश्विक कोरोना महामारी से  झूझ रहा है, और इस लड़ाई में सबसे आगे रहे हमारे डॉक्टर, पुलिस फोर्स , और सफाई कर्मचारी , गवर्नमेंट ऑफ इंडिया किसान , समाजसेवी , सेनीटाइजर टीम , मीडिया , टीचर , जैसे लोग आज हमें इस महामारी की चपेट में आने से बचा रहे है। उन सभी वीर योद्धाओं को जाने माने कलाकार एवं मॉडल द्वारा वीडियो के माध्यम से सलाम एवं सम्मान दिया जाएगा | एवं इस वीडियो के माध्यम संदेश दिया जाएगा कि जिस तरह वीर योद्धा कोरोना बीमारी से लड़कर हम बचा रहे हैं | तो हमें भी घर में रहना है एवं स्वस्थ रहना है | 

इस वीडियो में कास्ट राजकुमार कनौजिया बॉलीवुड एक्टर , स्वरूप खान बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर, चित्रलेखा सेन प्लेबैक सिंगर , मॉडल निशांत परमार , दिविषा पालीवाल , राज मलकीत सिंह , मनीष राजावत , कनिष्का तलेसरा , राजेंद्र सिंह राव , क्वीन चंडालिया , हर्षवर्धनी जोशी , लवेश भंडारी , राहुल शर्मा , लवेश व्यास है | 
इस वीडियो के प्रोड्यूसर रोहित कोठारी एवं समीर मोगरा हैं और इस वीडियो को एडिट समीर मोगरा ने किया है | और इस वीडियो में सुप्रीत चपलोत एवं निशान परमार का सपोर्ट रहा है |


Saturday, 25 April 2020

आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट द्वारा सिंगर स्वरूप खान देंगे खास प्रस्तुति


आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा आयोजित लोक डाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए लाइव सेशन किए जा रहे हैं | उसी के अंतर्गत कल के लाइव सेशन में  शाम 7:00 बजे जाने-माने बॉलीवुड सिंगर स्वरूप खान अपनी आवाज से लोगों तक रूबरू होंगे | स्वरूप खान बॉलीवुड में कई गाने गा चुके हैं | बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले स्वरूप खान ने बॉलीवुड में कहीं फेमस सॉन्ग गाए हैं | जिसमें पीके मूवी में ठरकी छोकरो , घूमर सॉन्ग इसके अलावा कई बॉलीवुड में उनके फेमस सॉन्ग है | स्वरूप खान आरके कास्टिंग कंपनी के इंस्टाग्राम पेज @rk_cme_company पर अपनी खास प्रस्तुति देंगे |

इससे पिछले लाइव सेशन में बॉलीवुड सिंगर यश वडाली , सिंगर अल्तमश फरीदी , इंडियन आइडल विनर अंजना , सिंगर सरवर खान , सिंगर अमृता भारती, सिंगर हैयात खान, सिंगर सोनू पहाड़ी ने खास प्रस्तुति दी | आरके कास्टिंग कंपनी का लाइव सेशन कराने का मकसद लोगों का मनोरंजन हो |

Tuesday, 14 April 2020

आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट आयोजित इंस्टाग्राम लाइव सेशन में सिंगर अल्तमस फरीदी देंगे खास प्रस्तुति


आरके कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा आयोजित लोक डाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए लाइव सेशन किए जा रहे हैं | उसी के अंतर्गत कल के लाइव सेशन में  जाने-माने बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी अपनी आवाज से लोगों तक रूबरू होंगे |

अल्तमश फरीदी बॉलीवुड में कई गाने गा चुके हैं | बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले अल्तमश फरीदी ने बॉलीवुड में कई फेमस सॉन्ग गाए हैं | जिसमें एक चुम्मा , एक मुलाकात , रसके कमर , इसके अलावा कई बॉलीवुड में उनके फेमस सॉन्ग है | अल्तमश फरीदी आरके कास्टिंग कंपनी के इंस्टाग्राम पेज @rk_cme_company पर अपनी खास प्रस्तुति देंगे |

इससे पिछले लाइव सेशन में बॉलीवुड सिंगर यश वडाली, सिंगर सोनू पहाड़ी, बॉलीवुड सिंगर हैयात खान ने खास प्रस्तुति दी | आरके कास्टिंग कंपनी का लाइव सेशन कराने का मकसद लोगों का मनोरंजन है |

Sunday, 5 April 2020

फोटोजेनिक फेस ऑफ राजस्थान 2020 सीजन 3 के रजिस्ट्रेशन शुरू


आरके कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा आयोजित फोटोजेनिक फेस ऑफ राजस्थान 2020 सीजन 3 के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए | इस प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान से 20 प्रतिभागियों को चयनित किया जाएगा | जिसमें मेल एवं फीमेल केटेगरी मैं से इंस्टाग्राम पर ज्यादा लाइक के आधार पर विनर चुना जाएगा |

आर के कास्टिंग एवं मीडिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा इससे पहले इसके 2 सीजन एवं फोटोजेनिक फेस ऑफ इंडिया के 2 सीजन हो चुके हैं | यह कंपनी का तीसरा सीजन आयोजित किया जा रहा है |

इस प्रतियोगिता में सपोर्टिंग पार्टनर संजय सोलंकी फोटोग्राफी, बाउंस सलून उदयपुर, इंडिया ब्यूरो न्यूज़ मुंबई तथा राजस्थानी न्यूज़  है |