Showing posts with label Hardik Hundiya. Show all posts
Showing posts with label Hardik Hundiya. Show all posts

Wednesday, 8 November 2023

चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों हुआ स्टार रिपोर्ट व्यंग चित्र *मोदी राज में हार्दिक" का विमोचन

भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों से हुआ स्टार रिपोर्ट के अगले व्यंग चित्र "मोदी राज में हार्दिक" का विमोचन

अरुण कुमार कमल / मुंबई 

चंद्रशेखर बावनकुले ने संपादक हार्दिक हुंडिया को अपनी शुभकामना देते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ७५ यसस्वी कार्यों को व्यंगचित्र के रुप में १४० करोड़ जनता  तक पहुंचाने का कार्य हार्दिक हुंडिया ने किया है वो कबीले तारीफ़ है। 

भारत देश के 75 वे अमृत महोत्सव में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के 75 निर्णायक कार्य को प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया जी के नेतृत्व में स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन द्वारा कार्टून बुक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है इसी कड़ी में स्टार रिपोर्ट मेगज़ीन द्वारा प्रकाशित "मोदी राज में हार्दिक" व्यंग चित्र का भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों से कार्टून का विमोचन किया गया। इस अवसर पर स्टार रिपोर्ट के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया, सब एडिटर रश्मि दवे, श्रद्धा रायबान उपस्थित थे।