Showing posts with label udaypur. Show all posts
Showing posts with label udaypur. Show all posts

Thursday, 11 February 2021

उदयपुर के मोहित पटेल के फेसबुक अकाउंट को वेरिफिकेशन मिला

 

उदयपुर के महज 19 वर्ष की उम्र में बड़ा नाम कमा रहे हैं उदयपुर के डिजिटल एंटरप्रेन्योर मोहित पटेल के फेसबुक अकाउंट को फेसबुक द्वारा वेरिफिकेशन मिला | उदयपुर शहर के 19 वर्षीय मोहित पटेल डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमा रहे हैं। मोहित बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं किंतु वे साथ साथ ही डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट भी है | 

इस कम उम्र में ही उनकी सफलता उस मुकाम पर पहुंच चुकी है जहां देश के नामी-गिरामी न्यूज़ पोर्टल में उनके बारे में आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। जिनमें इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स , एशियन नेट न्यूज़, न्यूज़ ट्रैक प्रमुख है। 

मोहित ने सोशल मीडिया मार्केटिंग के बारे में जानकारी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अर्जित करना शुरू कर दी थी । विभिन्न ऑनलाइन कोर्सेज एवं निरंतर प्रयास व मेहनत की वजह से वे इस लाइन में एक्सपर्ट भी बन गए । उनके क्लाइंट्स की लिस्ट में ना केवल नामी-गिरामी भारतीय हस्तियां सम्मिलित हैं बल्कि वे कई अमेरिकी एवं अन्य देशों के चुनिंदा लोगों के लिए भी सोशल मीडिया मार्केटिंग सॉल्यूशंस प्रदान करते हैं।

मोहित पटेल ने बताया कि मेरे लिए एवं उदयपुर के लिए बहुत गर्व की बात है कि मेरे फेसबुक अकाउंट को फेसबुक द्वारा वेरिफिकेशन मिला | मोहित पटेल ने बताया कि वह डिजिटल एंटरप्रेन्योर फील्ड में अपना एवं उदयपुर का नाम देश दुनिया में रोशन करना चाहते हैं |

Sunday, 19 January 2020

रोहित कोठारी के जन्मदिन पर कई सेलिब्रिटी टीवी कलाकारों ने दी शुभकामनाए




उदयपुर के युवा कास्टिंग डायरेक्टर एवं मीडिया सेलिब्रिटी मैनेजर रोहित कोठारी के जन्मदिन पर कई सेलिब्रिटी टीवी कलाकारों ने दी शुभकामनाए |

उदयपुर के युवा कास्टिंग डायरेक्टर एवं मीडिया सेलिब्रिटी मैनेजर रोहित कोठारी का जन्मदिन मनाया | उदयपुर के युवा रोहित कोठारी के जन्मदिन पर कई सेलिब्रिटी टीवी कलाकारों ने वीडियो एवं मैसेज के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी | एवं उनके जन्मदिन को यादगार  मनाया गया | उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजने वालों में बॉलीवुड एक्टर सचिन एम पारीक , तारक मेहता उल्टा चश्मा  से डॉक्टर हाथी निर्मल सोनी, जेठालाल, बॉलीवुड एक्टर परवेज़ काजी, एक्टर जीत राय दत्त, एक्टर विश्वजीत, हास्य कवि एवं एक्टर दिनेश बावरा जी,  सिंगर छोटे भगवान जयेश कुमार, बॉलीवुड सिंगर यस वडाली सिंगर, बिग बॉस फेम सब्यसाची, एमटीवी स्प्लिट्सविला फेम मिया लाकरा, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर पीयूष जी पंड्या, बापूजी हानिकारक फेम सरवर खान, डांस प्लस फ्रेम अरफात खान, साफथ खान, डायरेक्टर करण राजदान, डीजे कुशाग्र सिंघवी   इसके अलावा कई सेलिब्रिटी थे |

रोहित कोठारी ने बताया कि उनका जन्मदिन हर बार की तरह इस बार भी बहुत यादगार रहा |  कहीं तरह से उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई मिली | डायरेक्टर रोहित कोठारी बताते हैं कि वह कई वर्षों से निरंतर कास्टिंग डायरेक्टर एवं मीडिया सेलिब्रिटी मैनेजर के तौर पर कार्य कर रहे हैं | एवं वह कई सेलिब्रिटी के साथ काम कर चुके हैं एवं उदयपुर के कई कलाकारों को उन्होंने एक मंच प्रदान किया है |