Showing posts with label मिस एशिया इंडिया 2021. Show all posts
Showing posts with label मिस एशिया इंडिया 2021. Show all posts

Sunday, 19 December 2021

खुशबु सय्यद ने मिस एशिया इंडिया 2021 का खिताब जीता

 

खुशबु सय्यद ने मिस एशिया इंडिया 2021 का खिताब जीता | इस शो का फिनाले उदयपुर में हुआ | यह सबसे चर्चित मॉडलिंग ब्यूटी पेजेंट शो माना जाता है |

इस शो में पूरे इंडिया से टॉप 40 मॉडल का सिलेक्शन किया गया | जिसमें मॉडल खुशबु सय्यद ने अपने टैलेंट के दम पर टॉप 40 में जगह बनाई और इस शो में विजेता का खिताब जीता | इस शो के ऑडिशन मुंबई पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद, एवं राजस्थान के विभिन्न शहरों मैं हुए | इस शो में सेलिब्रिटी गेस्ट मिस्टर वर्ल्ड, मिस्टर इंडिया, एक्टर रोहित खंडेलवाल, सार्थक चौधरी मीनू वर्मा उपस्थित थे |

इस शो के फिनाले में कई राउंड हुए | जिसमें मॉडल खुशबु सय्यद  ने अपना बेस्ट टैलेंट दिखाकर मिस एशिया इंडिया का खिताब अपने नाम किया | उन्हें सेलिब्रिटी गेस्ट मिस्टर वर्ल्ड, मिस्टर इंडिया रोहित खंडेलवाल द्वारा क्राउन पहनाया गया |

खुशबु सय्यद ने बताया कि उन्होंने इस शो के ऑडिशन उदयपुर में दिए थे | इस शो में टॉप 40 एवं फिनाले में जगह बनाने के लिए खुशबु सय्यद ने उनके मेंटर जया मीणा एवं अजय नायर द्वारा ग्रुमिंग सेशन ली | उन्होंने बताया कि यह खिताब जीतना उनके लिए आसान नहीं था | यह खिताब जीतने के लिए उनके माता पिता का बहुत सपोर्ट रहा | खुशबु सय्यद का बचपन बांसवाड़ा में निकला है | खुशबु सय्यद ने बहुत ही कम उम्र में कई खिताब जीते हैं | इससे पहले वे मिस राजस्थान का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं | खुशबु सय्यद ने बताया कि इसके बाद वे इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट के लिए तैयारी कर रही है | उन्होंने बताया कि राजस्थान में टैलेंट की कमी नहीं बस यहां के मॉडल को मौका मिले तो उदयपुर का नाम देश दुनिया में नाम रोशन करेगी |