Monday, 5 May 2025
"महासर माँ" फिल्म का भव्य मुहूर्त संपन्न, शीघ्र शुरू होगी शूटिंग
Tuesday, 29 April 2025
धार्मिक फिल्म "महासर माँ" का मुहूर्त उनकी महिमा गीत के साथ ग्रेविटी स्टूडियो में संपन्न
मुंबई। मारवाड़ी समाज की कुलदेवी "महासर माँ" की महिमा और चमत्कारों को दर्शाती एक फीचर फिल्म का निर्माण शीघ्र ही होने जा रहा है। महासर मूवीज के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का शीर्षक "महासर माँ" ही रखा गया है ताकि समाज के साथ साथ अन्य भक्त भी माता के बारे में जान सकें। इस फिल्म का निर्देशन सनी अग्रवाल करेंगे जो कई वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।
हाल ही में इस फिल्म का मुहूर्त एक गीत के साथ ग्रेविटी स्टूडियो, गोरेगांव (मुंबई) में सम्पन्न हुआ। उसी अवसर पर बॉलीवुड के जाने माने डीओपी और प्रोड्यूसर असीम बजाज फिल्म की टीम को शुभकामना देने के लिए उपस्थित हुए। इस फिल्म का संगीत भीमेश द्विवेदी ने तैयार किया है तथा गीतकार रमन द्विवेदी हैं वहीं सिंगर दिव्य कुमार ने टाइटल सॉन्ग गाया है।
फिल्म के निर्माता श्रीधर गुप्ता, दीपक अग्रवाल और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संतोष पंसारी एवं राजकुमार सिंघल हैं।
निर्देशक सनी अग्रवाल ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी और दीवाली के शुभ अवसर पर रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म में बॉलीवुड के कलाकारों सहित नए कलाकार भी अभिनय करेंगे। हेमा मालिनी और मुकेश खन्ना से संपर्क किया गया है लेकिन अभी उनके अनुमति मिलना शेष है।
सनी ने आगे कहा कि मैंने लगभग 50 फिल्में बनाई है लेकिन यह फिल्म महासर माँ के आशीर्वाद से बहुत ही बेहतरीन बनेगी। श्रीधर गुप्ता जी ने माता का मंदिर बनवाया है साथ ही श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशाला भी बनवाया है। मैं भी वहां गया हूँ माँ का दर्शन कर स्वयं को भाग्यशाली पाया हूं।
निर्माता श्रीधर गुप्ता ने बताया कि महासर माँ का मंदिर हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित है। माता जी मेरे घर के साथ साथ हजारों परिवार की कुलदेवी हैं और वहां प्रति वर्ष दोनों नवरात्रि में बड़ा मेले का आयोजन किया जाता है। मान्यता अनुसार माता के भक्त अपने बच्चों के मुंडन संस्कार और विवाह के समय नव दंपति उनका आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। हम सभी ने प्रत्यक्ष रूप से महासर माँ के चमत्कार को देखा है। मैं स्वयं मुंबई में संघर्ष कर रहा था और रुपए पैसे के अभाव में दिन गुजार रहा था लेकिन माता जी आशीर्वाद मिला और मैं संपन्न हो गया। इस फिल्म के बनने के बाद लोग महासर मां के बारे में भली भांति परिचित हो जाएंगे और मन्नत मांगने उनके दरबार में पहुंचेंगे।
छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई
Saturday, 19 April 2025
दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड का आगाज़, दीनदयाल मुरारका नॉमिनेटेड
इस अवार्ड का मुख्य उद्देश्य टेक्नीशियन, एक्टर, जुनियर आर्टिस्ट, फाइटर्स, राइटर्स, आदि को अवार्ड देकर सराहना करना है। इस कार्यक्रम में हर साल फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। फिल्म जगत से जुड़ी हुई 32 असोसिएशन अपने द्वारा अपने बेस्ट सभासद को इस अवार्ड के लिए फाऊंडेशन को नॉमिनेट करवाते है।
३ मई २०२५ को होने वाले इस अवार्ड फंक्शन में स्क्रीन राइटर्स गिल्ड ने इस बार डाॅ दिनदयाल मुरारका को नोमिनेट किया है। श्री मुरारका, सामाजिक संस्थान दीनदयाल मुरारका फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष भी है। दीनदयाल मुरारका.राजस्थानी फिल्म एसोसिएशन, मुंबई. के उपाध्यक्ष भी हैं।
श्री मुरारका मुंबई महानगर के विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। देश के विभिन्न न्यूज़पेपर्स श्री दीनदयाल मुरारका के बारे में नियमित लेख प्रकाशित करते हैं। नवभारत टाइम्स मुंबई के एकदा कॉलम में उनके स्तंभ प्रकाशित होते हैं।
'दादा साहेब फाल्के फाऊंडेशन अवार्ड समिति' के अध्यक्ष श्री अशफाक खोपेकर हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबू भाई थीबा तथा उपाध्यक्ष अशोक शेखर है।
- बबलू सिंह रघुवंशी
रामनवमी पर श्रीजी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किए राजभोग झांकी के दर्शन
रामनवमी पर ठाकुर जी के दो बार होते हैं राजभोग झांकी के दर्शन, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने युवाचार्य विशाल बाबा से लिया आशीर्वाद।
इस मौके पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़, सुपुत्री मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़, प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ और सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड़ भी साथ में मौजूद थे।
Friday, 4 April 2025
Udaipur के सिटी पैलेस में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को तिलक कर गद्दी पर बिठाया
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को गद्दी पर कुलगुरु डॉ. वागीश कुमार गोस्वामी ने तिलक के बाद विराजमान करवाया है | शंखनाद से गूंज उठा सिटी पैलेस, गद्दी पर विराजमान हुए लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, फिर किए धूणी दर्शन |
मेवाड़ आज फिर महाराणा प्रताप के वंशजों की ऐतिहासिक परंपरा का गवाह बन रहा है, बुधवार सुबह मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इस वक्त लख्यराज सिंह मेवाड़ धूणी दर्शन कर रहे हैं. यह उत्सव पूरे शाही अंदाज में मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में VVIP लोग शामिल हुए है। इस उत्सव में शामिल होने वाले पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा और महिलाओं के लिए सफेद सूट या पारपरिक सफेद पोशाक निर्धारित की गई।
रात 9 बजे तक चला कार्यक्रम
सबसे पहले सिटी पैलेस के आंगन में यज्ञ हुआ. इसके बाद सुबह 9.30 बजे गद्दी उत्सव शुरू हुआ, जो दोपहर 1.30 बजे तक जारी रहा। यह कार्यक्रम राजमहल यानी सिटी पैलेस में हो रहा है. इसके बाद दोपहर 3.15 बजे अश्व पूजन की परंपरा होगी. फिर शाम 4.20 बजे मेवाड़ की परंपरा के अनुसार एकलिंगजी महादेव के दर्शन किये गए। इस कार्यक्रम के बाद शाम 7 बजे शहर स्थित हाथीपोल गेट पर पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके बाद रात 8.15 बजे भाईपा और सरदारों की रंग पलटाई दस्तूर का आयोजन किया गया। रात 9 बजे लोग जगदीश मंदिर के दर्शन के लिए गए।
-रोहित कोठरी
(उदयपुर ब्यूरो )
Tuesday, 11 February 2025
National Union of Journalists India's National Vice President S Kumar felicitated Ramakant Munde
Kanojia further said that not only in Maharashtra but in the entire country, journalists are not able to maintain their families and educate their children properly, the main reason for this is that many journalists do not have a formal degree but they have the qualifications yet they do not have a job. He said that we will intensify efforts to provide monthly allowance of Rs 20,000 to senior journalists who have turned 60 years old under the new pension scheme of the government.





.jpeg)









