Thursday, 11 February 2021

उदयपुर के मोहित पटेल के फेसबुक अकाउंट को वेरिफिकेशन मिला

 

उदयपुर के महज 19 वर्ष की उम्र में बड़ा नाम कमा रहे हैं उदयपुर के डिजिटल एंटरप्रेन्योर मोहित पटेल के फेसबुक अकाउंट को फेसबुक द्वारा वेरिफिकेशन मिला | उदयपुर शहर के 19 वर्षीय मोहित पटेल डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमा रहे हैं। मोहित बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं किंतु वे साथ साथ ही डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट भी है | 

इस कम उम्र में ही उनकी सफलता उस मुकाम पर पहुंच चुकी है जहां देश के नामी-गिरामी न्यूज़ पोर्टल में उनके बारे में आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। जिनमें इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स , एशियन नेट न्यूज़, न्यूज़ ट्रैक प्रमुख है। 

मोहित ने सोशल मीडिया मार्केटिंग के बारे में जानकारी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अर्जित करना शुरू कर दी थी । विभिन्न ऑनलाइन कोर्सेज एवं निरंतर प्रयास व मेहनत की वजह से वे इस लाइन में एक्सपर्ट भी बन गए । उनके क्लाइंट्स की लिस्ट में ना केवल नामी-गिरामी भारतीय हस्तियां सम्मिलित हैं बल्कि वे कई अमेरिकी एवं अन्य देशों के चुनिंदा लोगों के लिए भी सोशल मीडिया मार्केटिंग सॉल्यूशंस प्रदान करते हैं।

मोहित पटेल ने बताया कि मेरे लिए एवं उदयपुर के लिए बहुत गर्व की बात है कि मेरे फेसबुक अकाउंट को फेसबुक द्वारा वेरिफिकेशन मिला | मोहित पटेल ने बताया कि वह डिजिटल एंटरप्रेन्योर फील्ड में अपना एवं उदयपुर का नाम देश दुनिया में रोशन करना चाहते हैं |

Friday, 29 January 2021

"गरम मसाला" ऐप के लिए "पिक्सल मैजिक प्रोडक्शंस" की पहली कॉमेडी वेबसीरीस "सॉरी ब्रदर"


  "पिक्सल मैजिक प्रोडक्शंस" फिल्म प्रोडक्शन के बैनर पर एक कॉमेडी वेबसीरीस "सॉरी ब्रदर" की शूटिंग मुंबई में मड आइलैंड स्थित मनीषा बंगलो में की गयी जिसके निर्देशक है "विनोद कुमार सिंह" और निर्माता हैं "संतोष मुदगल"

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन "जानी लीवर" के भाई "जिमी मोजेस" इस वेबसीरीस में "भंवर लाल" की भूमिका में लोगों को हंसाते हुए नज़र आएंगे। "सॉरी ब्रदर" में शिवम् अग्रवाल, राम, गरिमा मौर्या, आलिया नाज़ जैसे मजे हुए कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे।  "सॉरी ब्रदर" के डी ओ पी हैं अनूप शर्मा। 

इस कॉमेडी वेबसीरीस "सॉरी ब्रदर" को आने वाले वैलेंटाइन डे १४ फरवरी 2021 को "गरम मसाला" ओ टी टी ऐप पर रिलीज किया जायेगा। 

उल्लेखनीय है कि ये ऐप मशहूर निर्देशक "केसर मथारू" लांच कर रहे हैं।

"सॉरी ब्रदर" निर्माता "संतोष मुदगल" कि पहली वेबसीरीस है जिसका निर्माण उनकी प्रोडक्शन कंपनी "पिक्सल मैजिक प्रोडक्शंस" के बैनर तले किया जा रहा है। इसके अलावा निर्माता "संतोष मुदगल" एक हॉरर फिल्म "भूमि" का निर्माण भी करने जा रहे हैं जिसके निर्देशक हैं "द ट्रैन", "द किलर" जैसी फिल्मो के मशहूर निर्देशक हसनैन हैदरबादवाला।  



Tuesday, 15 December 2020

गुजरात, छत्तीसगढ़ एवं मेघालय के गवर्नर्स को सम्मानित करेगी जेजेटी यूनिवर्सिटी

श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी द्वारा इस बार देश के तीन राज्यों के गवर्नर्स को मानद डी.लिट. की डिग्री से सम्मानित करेगी। श्री राजस्थानी सेवा संघ, अंधेरी. द्वारा संचालित श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी आगामी 20 तारीख को दीक्षांत समारोह का आयोजन करने जा रही है। इस समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न सफल छात्रों को पदवी प्रदान की जाएगी, इसके अलावा गुजरात के गवर्नर श्री आचार्य देवव्रत, छत्तीसगढ़ के गवर्नर सुश्री अनुसया ऊके, एवं मेघालय के गवर्नर श्री सतपाल मल्लिक को भी मानद डी.लिट. की डिग्री प्रदान की जाएगी।

संस्था के  चेयरमैन डॉ. विनोद जी टिबरेवाला ने इस हेतु आयोजित मीटिंग में बताया कि इस साल प्रथम बार ही, विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में देश के तीन राज्यों के महामहिम राज्यपाल पधार रहे हैं। साधारणतया, विश्वविद्यालय देश के विभिन्न राज्यों के गवर्नर को हर साल दीक्षांत समारोह में मानद डी.लिट. डिग्री से सम्मानित करता है।

इस मीटिंग में डॉ.एम जी श्रीहट्टी, डॉ.वी एस वलेचा, दीनदयाल मुरारका, डॉ.अंजू सिंह, डॉ.स्वाति देसाई, रामअवतार अग्रवाल, डॉ. नायकवाड़ी डॉ.लक्ष्मीकांत दानी एवं अन्य ट्रस्टीगण उपस्थित थे।

Friday, 6 November 2020

"मिशन मोदी" ने लिया संकल्प - बीएमसी पर फहराएंगे भगवा


बीएमसी पर भगवा फहराने की और बीजेपी को स्पष्ट बहुमत लायक सीटें  जिताने के लिए अभी से कमर कस लेनी होगी यह बातें पूूूूर्व  मुंबई के  अंंधेरी एमआयडीसी में स्थित होटल तुंगा इंटरनेशनल में आयोजित मिशन मोदी की राज्य ईकाई की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष- "राम गोपाल काका" ने कही है। 

गुरूवार पांच नवम्बर 2020 को "डेमोक्रेसी डेव्लपमेंट ट्रस्ट" द्वारा संचालित "मिशन मोदी अगेन पीएम" के महाराष्ट्र राज्य के पदाधिकारियों को  लक्ष्य हासिल करने के लिए श्री काका ने टिप्स दी।  

समूचे राष्ट्र में मिशन मोदी की अलख जगाने वाले लोकनायक श्री काका ने पोलिंग बूथ की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सफल बूथ मैनेजमैंट की बदौलत हम बीएमसी प  काबिज होंगे इसके प्रत्येक बूथ पर कम से कम ग्यारह-ग्यारह प्रमाणित, समर्पित, प्रशिक्षित कार्यकर्ता आज से तैयार करने होंगे। 

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि  मुम्बई महानगरपालिका में 227 सीटें हैं। हर सीट के अंतर्गत सभी मतदेय स्थलों पर "मिशन मोदी" की मौजूदगी जरूरी होगी लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए जाएंगे। 

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री काका ने बड़ा एलान करते हुए उर्जावान युवा क्रान्तिकारी नेता "ब्रजलाल तिवारी" को "मिशन मोदी अगेन पीएम" मुम्बई "प्रदेश अध्यक्ष"  की बागडोर पूरे भरोसे के साथ सौंपी। एवं वरिष्ठ समाजसेवी "चंद्रशेखर शुक्ला" को "मुंबई प्रदेश का प्रभारी" बनाया। 

"ब्रजलाल तिवारी" ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिया कि वह मिली जिम्मेदारी पर पूरी तरह से खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे 

कार्यक्रम को संगठन के राष्ट्रीय मंत्री व गुजरात प्रदेश के प्रभारी "संजय पाण्डेय" ने संबोधित किया और पदाधिकारियों में संगठन के प्रति उर्जा का संचार किया। 

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री घनश्याम मौर्य, प्रदेश मंत्री तारा सिंह, काशी प्रांत महामंत्री राजेश कुमार सिंह, मुर्जी पटेल, पूर्व नगरसेवक अशोक सिंह, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, पूर्व ट्रस्टी सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई रमेश दुबे, जिला अध्यक्ष नवी मुंबई कृष्ण कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष डॉ कांझी जी पटेल, सुनील शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, धनंजय सिंह अधिवक्ता हाई कोर्ट मुंबई, राजेश दुबे, राहुल शर्मा, दिनेश तिवारी, मधुकर गिरजेश, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष चंदन सिंह, नवी मुंबई जिलाध्यक्ष रमेश दुबे, प्रतिनिधि के पी सिंह समेत अन्य तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Thursday, 30 July 2020

शॉर्ट फिल्म दर्पण हुई रिलीज


एसडी प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई शॉर्ट फिल्म " दर्पण " कल सोशल मीडिया यूट्यूब पर रिलीज हुई | फिल्म " दर्पण " जीवन में होने वाले परिवर्तन व मानसिक असमंजस की स्थिति तनाव का कारण बनती है। और ये तनाव आम जीवन में गंभीर मानसिक समस्या का रूप ले लेती है। इन्ही समस्याओ को दर्शाती है यह फिल्म |

 इस शॉर्ट फिल्म के यूट्यूब पर रिलीज होते ही इस फिल्म को काफी पसंद किया गया  | उदयपुर के उभरते युवाओं द्वारा बनाई गई है शॉर्ट फिल्म के डायरेक्टर राकेश शर्मा है | वहीं इस फिल्म की कहानी हिना ने लिखी हैं | एवं इस फिल्म में मेन लीड ऐश्वर्या शर्मा एवं दीपेंद्र कुमावत , रॉक राहुल ने किया है | इस शॉर्ट फिल्म के डायरेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई सालों से शॉर्ट फिल्म बना रहे हैं | उन्होंने कबीरा , फियर ऑफ लव , नूर, जैसी शॉर्ट फिल्म एवं सॉन्ग बनाए हैं |

Wednesday, 8 July 2020

नहीं रहे "शोले" के "सूरमा भोपाली" "जगदीप"

शोले फिल्म में सूरमा भोपाली के नाम से लगातार कई दशकों तक लोगों को हंसाने वाले अभिनेता "जगदीप" आज सबको रुला गए। आज मुंबई में उनका निधन हो गया वे ८१ साल के थे।

टीवी प्रोडूसर "नावेद जाफरी" और एक्टर "जावेद जाफरी" के पिता "जगदीप" का असली नाम "सय्यद इश्तियाक़ अहमद जाफरी" था। "जगदीप" ने अपने फ़िल्मी कैरिएर की शुरुआत निर्देशक "बी आर चोपड़ा" की फिल्म "अफसाना" से १९५१ में बाल कलाकार के रूप में की थी।

"अब दिल्ली दूर नहीं", "आर पार", "मुन्ना", "दो बीघा ज़मीन" जैसी फिल्मों में उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। १९६८ में "शम्मी कपूर" की ब्रह्मचारी से वे कॉमेडी एक्टर के तौर पर फेमस हो गए।

१९७५ में आयी "रमेश सिप्पी" की फिल्म "शोले" से वे कॉमेडी किंग बन गए। फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जगदीप ने "सूरमा भोपाली" नाम से एक फिल्म का निर्देशन भी किया था।

जगदीप ने "रामसे ब्रदर्स" की हॉरर फिल्म  "पुराना मंदिर" और ३डी हॉरर फिल्म "सामरी" में भी अभिनय किया था। जो दर्शक कभी नहीं भूल सकते। लगभग ३५० फिल्मों में अपने अभिनय का भोपाली जलवा दिखाने वाले अंदाज़  के वे पहले और आखिरी अभिनेता थे।  २०१७ तक वे बॉलीवुड में सक्रीय रहे।  जिनकी आखिरी यादगार फिल्म थी २०१२ में रिलीज़ हुई "गली गली में छोरा" है।

- अरुण कुमार कमल

Thursday, 2 July 2020

फिल्म "ये है मेरा वतन" के सातवें पोस्टर निकली लड़की जिसके डायलॉग से आवाज आयी बेपनाह मोहब्बत की


फिल्म "ये है मेरा वतन" के सातवें पोस्टर में "मृदुला महाजन"

लेखक, निर्माता, निर्देशक "मुश्ताक़ पाशा" की फिल्म "ये है मेरा वतन" के आज तक हमने जितने भी पोस्टर देखे हैं उनमे हमेशा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सामने वाले की जान लेने की कोशिश जाती रही है।

अभी तक हम पोस्टर पर लिखे डायलॉग से कुछ ना कुछ कहानी बनाने की कोशिश कर ही रहे थे कदम दर कदम मंजिल की ओर बढ़ ही रहे थे रास्ते पर चलते जा रहे थे कि अचानक हमारे सामने एक टी पॉइंट आ गया जहाँ से या तो हम या तो लेफ्ट जा सकते थे या फिर राइट, लेकिन तभी फिल्म के अगले पोस्टर के डायलॉग से एक लड़की की आवाज आती है।

"कसम खुदा की आपके इंतज़ार में कभी हमारी जान निकल जाएगी"
ये आवाज़ है फिल्म के सातवें पोस्टर के किरदार की, इस पोस्टर में नज़र आ रही हैं अभिनेत्री "मृदुला महाजन" जिन्होंने इस फिल्म में "फ़िदा" का किरदार निभाया है।

फिल्म में अब तक कहानी की डायलॉग में ही बात हो रही थी वो भी तलवार, गोली, बन्दूक, बारूद और शोलों की लेकिन पहली बार फिल्म में शोलों के ऊपर शबनम बरसती दिखी, जैसे अचानक पतझड़ के बाद बहार आ गयी हो।

फिल्म के पोस्टरों से नफरत पैदा करने वाले डायलॉग के बाद अचानक बेपनाह मोहब्बत वाले डायलॉग ने फिल्म की कहानी को लेकर और भी कौतूहल पैदा कर दिया है, अब पता नहीं अगले पोस्टर से क्या निकलता है। अब तो बस इंतज़ार है अगले पोस्टर का।

- अरुण कुमार कमल
"मृदुला महाजन" के साथ लेखक, निर्माता, निर्देशक- "मुश्ताक़ पाशा"