Tuesday, 26 October 2021
समानांतर रंग समूह से जुड़ना - रंग कर्मियों का एक सपना है.
प्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल रंजन भौमिक के नेतृत्व में चित्रनगरी संवाद मंच द्वारा एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में इलाहाबाद के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल रंजन भौमिक ने अपनी रंगमंच यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। भौमिक जी ने जीवन में लिखने की आवश्यकता पर बल देते हुए इलाहाबाद के प्रसिद्ध कवि श्लेष_गौतम की कुछ पंक्तियां सुनाई-
लिखा किया रह जाएगा, रहता नहीं शरीर।
इसीलिए तो रह गए, तुलसी, सूर, कबीर
संवाद की इस श्रृंखला में उन्होंने बताया कि समानान्तर रंग समूह का गठन उन्होंने कुछ रंगकर्मियों के साथ मिलकर 1977 में किया था। तब से अभी तक 44 साल हो गए उनकी रंग यात्रा निरंतर जारी है। वे अब तक 60 अधिक नाटकों में अभिनय एवं उसका मंचन करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद के दर्शक बहुत जागरूक हैं। इसलिए वहां संजीदा नाटक बहुत पसंद किए जाते हैं। लखनऊ और कानपुर के दर्शक कॉमेडी नाटक ज़्यादा पसंद करते हैं।
इस चर्चा में कथाकार भारतेंदु विमल, कथाकार देवमणि पांडे, लेखक दीनदयाल मुरारका, कवि व्यंग्यकार संजीव निगम, डॉ रविंद्र कात्यायन, कवि प्रदीप गुप्ता, कवि राजेश ऋतुपर्ण, कवि आकाश सिंह और अभिनेता रवींद्र यादव ने सक्रिय भागीदारी की।
इस गोष्टी में समानान्तरनामा के नए अंक का लोकार्पण भी किया गया। व्यंग्यकार संजीव निगम ने अपनी नाट्य कृति' कहो _तथागत 'की एक प्रति भौमिक जी को भेंट की। गोष्टी का संचालन कवि देवमणि पांडे जी ने किया।
दीनदयाल मुरारका .
लेकसिटी पहुंचे बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर आशीष खांडल
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के बाद सोमवार को बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर आशीष खांडल अपनी पत्नी गरिमा के साथ उदयपुर घूमने आए | एवं आशीष यहां पांच सितारा होटल में ठहरे हैं |
लेकसिटी घूमने आए म्यूजिक कंपोजर आशीष खांडल ने कहा कि ने लेकसिटी की खूबसूरती बहुत पसंद आई | यहां घूमने आने के बाद एक अलग ही पॉजिटिव फीलिंग आती हैं | उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें काम करने के लिए एवं घूमने के लिए उदयपुर आने का मौका मिलेगा तो वह जरूर आना चाहेंगे |
बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर आशीष खांडल ने बॉलीवुड के कई गानों का म्यूजिक कंपोज किया है | आशीष ने कई बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन, जुबिन नौटियाल, अर्जित सिंह, अरमान मलिक, जोनिता गांधी, शकर अंकित तिवारी, एवं कई सिंगर के गानो का म्यूजिक कंपोज किया है | उनके द्वारा कंपोज किए गए गाने काफी वायरल हुए हैं जिसमें फितूर, राहत, दिल बुद्धु, धागा धागा, तू ये साथिया एवं पंजाबी मराठी सॉन्ग समथिंग समथिंग, मन् उनड, है | इसके अलावा बड़े अच्छे लगते हैं सॉन्ग भी उनकी आवाज में काफी वायरल हो रहा है | उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में आशीष ने बताया कि उनका अगला गाना इस महीने एज कंपोजर बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी के साथ आ रहा है जिसमें लीड एक्टर की भूमिका लेकसिटी के कलाकार ने ही निभाई है | इसके अलावा पंजाबी फिल्म में एज कंपोजर उनके 3 गाने हैं | एवं उनका नया गाना फेमस एक्ट्रेस एवं सिंगर केतकी मातेगांवकर के साथ एज सिंगर एवं कंपोजर आ रहा है | आशीष वैसे तो जयपुर के रहने वाले हैं | वे चाहते हैं कि बॉलीवुड ,पंजाबी, मराठी गानों के साथ-साथ अब राजस्थानी सॉन्ग भी कंपोज करें | जिससे राजस्थानी कलाकारों को बढ़ावा मिले |
उदयपुर के उभरते एक्टर आशीष कुमावत पंजाबी सॉन्ग "जालम" में लीड रोल में निभाएंगे किरदार | शीघ्र रिलीज होगा गाना |
जय श्रीनाथ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रहे सॉन्ग " जालम " में उदयपुर के उभरते एक्टर आशीष कुमावत लीड रोल में भूमिका निभाएंगे | यह गाना शीघ्र ही पंजाबी म्यूजिक लेबल ब्लैक n वाइट म्यूजिक पर रिलीज होगा | इस गाने में आशीष कुमावत के साथ लीड रोल में फीमेल एक्ट्रेस प्रीत कौर है | एवं इस गाने में विलेन का किरदार रॉक राहुल निभा रहे हैं | इस गाने को आवाज फेमस पंजाबी सिंगर विक्की डीएसपी एवं रूबी गिरवाल ने दी है | इस गाने का डायरेक्शन राकेश शर्मा ने किया है | इस गाने की सिनेमैटोग्राफी सुमित सिद्धू ने की है | इस गाने की शूटिंग उदयपुर में हुई हैं | आशीष कुमावत कई वर्षों से एक्टिंग एवं लाइन प्रोडक्शन शूटिंग में कार्य कर रहे हैं | उन्होंने इससे पहले भी कहीं गाने एवं शूटिंग में लाइन प्रोडक्शन के रूप में कार्य किया है | आशीष कुमावत कई वर्षों से मुंबई में कड़ी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं | वे जल्दी अपना एक म्यूजिक लेबल लॉन्च करने वाले हैं जिन से सभी कलाकारों को एक बड़ा मंच मिल सके | आशीष कुमावत का जन्म प्रतापगढ़ में हुआ वे कई वर्षों से उदयपुर में रहकर एक्टिंग एवं शूटिंग में लाइन प्रोडक्शन कि शुरुआत करी फिर उन्होंने मुंबई का रुख देखा कई वर्षों से मुंबई में कार्य कर रहे हैं वह अपने माता-पिता एवं उदयपुर का नाम रोशन कर रहे हैं |
Wednesday, 14 July 2021
"फैशन' आर्ट ऑफ राजस्थान 2021" मॉडलिंग शो के ऑडिशन शुरू
आरजे स्टूडियो द्वारा आयोजित "फैशन' आर्ट ऑफ राजस्थान 2021" मॉडलिंग शो के ऑडिशन शुरू हुए | इस मॉडलिंग शो के ऑडिशन पहले जयपुर में होंगे | इसके अलावा इस शो के ऑडिशन राजस्थान, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर आदि शहरों में होंगे | इस शो में Mr., Miss, Mrs, Teen & Kid's इस शों का हिस्सा बन सकेंगे | इस शो के डायरेक्टर एवं ऑर्गेनाइजर राहुल पुरबिया है | राहुल पुरबिया ने बताया कि इस शो के ऑडिशन सभी शहरों में लेने के बाद शो का फिनाले जयपुर में किया जाएगा जिसमें पूरे राजस्थान से टॉप मॉडलका चयन किया जाएगा | इस शो को सेलिब्रिटी द्वारा जज किया जाएगा | इस शो में विजेता एवं उपविजेता को नकद पुरस्कार एवं टीवी सीरियल, मॉडलिंग शो मे काम दिया जाएगा | राहुल पुरबिया ने बताया कि उनका मकसद कलाकारों को मंच देना है |
Saturday, 29 May 2021
नटखट कंसर्ट के इतिहास का पहला विजेता निर्भय सिंह राठौड़ ने रचा इतिहास
Wednesday, 17 February 2021
रूद्र सेवा प्रतिष्ठान द्वारा आयो जीत माघी गणेश उत्सव इस वर्ष सादगी के साथ बनाया गया
देवो में श्री गणेश जी का प्रथम स्थान माना जाता है, रूद्र सेवा प्रतिष्ठान एक सामाजिक संस्था है और संस्था द्वारा गणेश जयंती बना कर इसे गतिमान किया था, और आज 4 साल पूरे होने आए और इस साल भी श्री गणेश जयंती बनाई गई पर इस वर्ष कोराना के चलते पोलिस एवं प्रशासन के निर्देश अनुसार इस वर्ष 10 दिन की जगह डेढ़ दिन ही उत्सव रखा गया था, इस वर्ष माघी गणेश जयंती 15 जनवरी 2021 के दिन स्थापना और श्री श्री सत्यनारायण पूजा और महा आरती का आयोजन किया गया था,कोरोना काल में सेवा करने वाले लोगों के लिए रेप सोंग द्वारा उन्हें सन्मनित किया गया था,रूद्र सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रितेश वाघेला अपनी टीम के साथ काफी सालो से सामाजिक कार्य में सकसह्म है, रूद्र सेवा प्रतिष्ठान के प्रमुख मार्ग दर्शक एड नीरव मैनकर,किशोर मयेकर, हेमंत बिर्जे,कुणाल सांगोई, एड राजेश दाभोलकर ने रूद्र सेवा प्रतिष्ठान को हर कार्य क्षेत्र में मार्ग दर्शन किया है,
इस वर्ष के माघी गणेश उत्सव में स्थानिक बीजेपी के अमदार अमीत साटम, उत्तर पश्चिम जिला उपाध्यक्ष किशोर मयेकर, सांताक्रुज विधान सभा के एड राजेश दाभोलकर , अंधेरी के अध्यक्ष दीपक कोतेकर , MNS के उप विभाग शंघटक परमेश देवेन्द्र, 65 शाखा अध्यक्ष नायर, जनजागृति के संपादक सोनावने, मुंबई अमरदीप के संपादक उपेन्द्र पंडित, पत्रकार भालचंद्र नेमाने, पत्रकार नागेश कलगुंदगे, पत्रकार धीरेन्द्र खन्ना, सुरेश गुड्से, स्थानिक पोलिस स्टेशन डीएन नगर के वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक भारत गायकवाड जैसे कई मान्यवर बाप्पा के दर्शन के लिए आए।
16 फरवरी की शाम बाप्पा का विसर्जन हुआ,आज हिन्दू धर्मा की परंपरा के अनुसार इस माघी गणेश उत्सव अंधेरी प में 1 जहां 10 दिन बाप्पा के साथ बाप्पा के भक्तो में एकता , हिंदुतवता दिखाए देती है, पूरे अंधेरी पश्चिम के इस मंडल में विभिन्न जाती धर्म के लोग आते हैं, दर्शन करते हैं, और अपनी अपनी विचार धारा रखते हैं की समाज को किस तरह प्रगति का रास्ता दिखाया जाए।


















