Tuesday, 26 October 2021

"देव मेनारिया" की फिल्म "साजिश" की शूटिंग दशहरा को मुहूर्त के साथ शुरू

देव मेनारिया की फिल्म साजिश द conspiracy का मुहूर्त बड़ौदा फिल्म सिटी में दशहरा को हुआ जिसके डायरेक्टर हीरा लाल खत्री, प्रोड्यूसर एसएस पटनायक और को प्रोड्यूसर देव मेनारिया है, DOP शक्ति सोनी, राइटर अजय श्रीवास्तव, चीफ ad शिव पांडिया है। 

फिल्म का मुहूर्त चीफ गेस्ट बड़ौदा विधायक मधु श्रीवास्तव, कलेक्टर पंकज जी की मौजूदगी  में दशहरा के शुभ अवसर पर हुआ, देव मेनारिया इस फिल्म में लीड हीरो की भूमिका निभा रहे है जो एक बार फिर से पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे, सह कलाकार शाहबाज खान विलन का रोल कर रहे हैं ।  मुश्ताक खान-पुलिस कमिश्नर, नीरज भारद्वाज-एडवोकेट के अलावा फिल्म में रूतपना, ऐश्वर्या, अनु भाई, प्रिटी चेष्टा, गुलशन पांडे, प्रवीणा पटेल जैसे कई बड़े कलाकार काम कर रहे है।

इस फिल्म में साउथ की फेमस हेरोइन "फिरदौस बानो" और बॉलीवुड के प्रसिद्ध पत्रकार और भारत में OTT के जनक माने जाने वाले ऑनलाइन इंडस्ट्री के बेताज बादशाह पत्रकार और लेखक "अरुण कुमार कमल" फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे।

जो बच्चे गलत रास्ते पर चल रहे है, ये कहानी आज के दौर में चल रहे क्राइम पर आधारित है जिनको पुलिस का कोई खौफ नही, ये फिल्म होली 2022 तक भारत में रिलीज हो जाएगी।

आपको बता दे की देव मेनारिया इससे पहले भी एक और फिल्म में पुलिस अधिकारी का रोल निभा चुके है जो वेब सीरीज जल्दी OOT PLATFROM पर आपको देखने को मिलेगी । इस फिल्म के लिए देव मेनारिया ने बहुत मेहनत की है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के बाद देव मेनारिया सिंघम फिल्म के नायक अजय देवगन कि तरह चर्चा में आने वाले हैं।

- अमित कुमार कमल

 अभिनेता "देव मेनारिया" 


 अभिनेत्री "फिरदौस बानो"

 

समानांतर रंग समूह से जुड़ना - रंग कर्मियों का एक सपना है.


 प्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल रंजन भौमिक के नेतृत्व में चित्रनगरी संवाद मंच द्वारा एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में इलाहाबाद के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल रंजन भौमिक ने अपनी  रंगमंच यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। भौमिक जी ने जीवन में लिखने की आवश्यकता पर बल देते हुए इलाहाबाद के  प्रसिद्ध कवि श्लेष_गौतम की कुछ पंक्तियां सुनाई-

लिखा किया रह जाएगा, रहता नहीं शरीर।
इसीलिए तो रह गए,  तुलसी, सूर, कबीर

संवाद की इस श्रृंखला में  उन्होंने बताया कि समानान्तर रंग समूह का गठन उन्होंने कुछ रंगकर्मियों के साथ मिलकर 1977 में किया था। तब से अभी तक 44 साल हो गए उनकी रंग यात्रा निरंतर जारी है। वे अब तक 60  अधिक नाटकों में अभिनय एवं उसका मंचन करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद के दर्शक बहुत जागरूक हैं। इसलिए वहां संजीदा नाटक बहुत पसंद किए जाते हैं। लखनऊ और कानपुर के दर्शक कॉमेडी नाटक ज़्यादा पसंद करते हैं।

 इस चर्चा में कथाकार भारतेंदु विमल, कथाकार देवमणि पांडे, लेखक दीनदयाल मुरारका, कवि व्यंग्यकार संजीव निगम, डॉ रविंद्र कात्यायन, कवि प्रदीप गुप्ता, कवि राजेश ऋतुपर्ण, कवि आकाश सिंह और अभिनेता रवींद्र यादव ने सक्रिय भागीदारी की।

इस गोष्टी में समानान्तरनामा के नए अंक का लोकार्पण भी किया गया। व्यंग्यकार संजीव निगम ने अपनी नाट्य कृति' कहो _तथागत 'की एक प्रति भौमिक जी को भेंट की। गोष्टी का संचालन कवि देवमणि पांडे जी ने किया।

दीनदयाल मुरारका . 



बॉलीवुड एवं पंजाबी मशहूर सिंगर मिलन गाबा उदयपुर मे


 

लेकसिटी पहुंचे बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर आशीष खांडल


 बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के बाद सोमवार को बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर आशीष खांडल अपनी पत्नी गरिमा के साथ उदयपुर घूमने आए | एवं आशीष यहां पांच सितारा होटल में ठहरे हैं |

लेकसिटी घूमने आए म्यूजिक कंपोजर आशीष खांडल ने कहा कि ने लेकसिटी की खूबसूरती बहुत पसंद आई | यहां घूमने आने के बाद एक अलग ही पॉजिटिव फीलिंग आती हैं | उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें काम करने के लिए एवं घूमने के लिए उदयपुर आने का मौका मिलेगा तो वह जरूर आना चाहेंगे |

बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर आशीष खांडल ने बॉलीवुड के कई गानों का म्यूजिक कंपोज किया है | आशीष ने कई बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन, जुबिन नौटियाल, अर्जित सिंह, अरमान मलिक, जोनिता गांधी, शकर अंकित तिवारी, एवं कई सिंगर के गानो  का म्यूजिक कंपोज किया है | उनके द्वारा कंपोज किए गए गाने काफी वायरल हुए हैं जिसमें फितूर, राहत, दिल बुद्धु, धागा धागा, तू ये साथिया एवं पंजाबी  मराठी सॉन्ग समथिंग समथिंग, मन् उनड, है | इसके अलावा बड़े अच्छे लगते हैं सॉन्ग भी उनकी आवाज में काफी वायरल हो रहा है | उनके अगले प्रोजेक्ट  के बारे में आशीष ने बताया कि उनका अगला गाना  इस महीने एज कंपोजर बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी के साथ आ रहा है जिसमें लीड एक्टर की भूमिका लेकसिटी के कलाकार ने ही निभाई है | इसके अलावा पंजाबी फिल्म में एज कंपोजर उनके 3 गाने हैं | एवं उनका नया गाना फेमस एक्ट्रेस एवं सिंगर केतकी मातेगांवकर के साथ एज सिंगर एवं कंपोजर आ रहा है | आशीष वैसे तो जयपुर के रहने वाले हैं | वे चाहते हैं कि बॉलीवुड ,पंजाबी, मराठी गानों के साथ-साथ अब राजस्थानी सॉन्ग भी कंपोज करें | जिससे राजस्थानी कलाकारों को बढ़ावा मिले |

उदयपुर के उभरते एक्टर आशीष कुमावत पंजाबी सॉन्ग "जालम" में लीड रोल में निभाएंगे किरदार | शीघ्र रिलीज होगा गाना |


 जय श्रीनाथ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रहे सॉन्ग " जालम " में उदयपुर के उभरते एक्टर आशीष कुमावत लीड रोल में   भूमिका निभाएंगे | यह गाना शीघ्र ही पंजाबी म्यूजिक लेबल ब्लैक n वाइट म्यूजिक पर रिलीज होगा | इस गाने में आशीष कुमावत के साथ लीड रोल में फीमेल एक्ट्रेस प्रीत कौर है | एवं इस गाने में विलेन का किरदार रॉक राहुल निभा रहे हैं | इस गाने को आवाज फेमस पंजाबी सिंगर विक्की डीएसपी एवं रूबी गिरवाल ने दी है | इस गाने का डायरेक्शन राकेश शर्मा ने किया है | इस गाने की सिनेमैटोग्राफी सुमित सिद्धू ने की है | इस गाने की शूटिंग उदयपुर में हुई हैं | आशीष कुमावत कई वर्षों से एक्टिंग एवं लाइन प्रोडक्शन शूटिंग में कार्य कर रहे हैं | उन्होंने इससे पहले भी कहीं गाने एवं शूटिंग में लाइन प्रोडक्शन के रूप में कार्य किया है | आशीष कुमावत कई वर्षों से मुंबई में कड़ी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं | वे जल्दी अपना एक म्यूजिक लेबल लॉन्च करने वाले हैं जिन से सभी कलाकारों को एक बड़ा मंच मिल सके | आशीष कुमावत का जन्म प्रतापगढ़ में हुआ वे कई वर्षों से उदयपुर में रहकर एक्टिंग एवं शूटिंग में लाइन प्रोडक्शन कि शुरुआत करी फिर उन्होंने मुंबई का रुख देखा कई वर्षों से मुंबई में कार्य कर रहे हैं वह अपने माता-पिता एवं उदयपुर का नाम रोशन कर रहे हैं |

Wednesday, 14 July 2021

"फैशन' आर्ट ऑफ राजस्थान 2021" मॉडलिंग शो के ऑडिशन शुरू


 आरजे स्टूडियो द्वारा आयोजित "फैशन' आर्ट ऑफ राजस्थान 2021" मॉडलिंग शो के ऑडिशन  शुरू हुए | इस मॉडलिंग शो के ऑडिशन पहले जयपुर में होंगे | इसके अलावा इस शो के ऑडिशन राजस्थान, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर आदि शहरों में होंगे | इस शो में Mr., Miss, Mrs, Teen & Kid's इस शों का हिस्सा बन सकेंगे | इस शो के डायरेक्टर एवं ऑर्गेनाइजर राहुल पुरबिया है | राहुल पुरबिया ने बताया कि इस शो के ऑडिशन सभी शहरों में लेने के बाद शो का फिनाले जयपुर में किया जाएगा जिसमें पूरे राजस्थान से टॉप मॉडलका चयन किया जाएगा | इस शो को सेलिब्रिटी द्वारा जज किया जाएगा | इस शो में विजेता एवं उपविजेता को नकद पुरस्कार एवं टीवी सीरियल, मॉडलिंग शो मे काम दिया जाएगा | राहुल पुरबिया ने बताया कि उनका मकसद कलाकारों को मंच देना है |

Saturday, 29 May 2021

नटखट कंसर्ट के इतिहास का पहला विजेता निर्भय सिंह राठौड़ ने रचा इतिहास

 


कोविड-19 के इस भयावह दौर  आमजन में  कोरोना का डर बढ़ता जा रहा है इसी डर को कम करने के औचित्य से बंधन ग्रुप ने नटखट प्रतियोगिता का आयोजन किया है यह प्रतियोगिता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हो रही है जो कि इंस्टाग्राम एप पर होगी इस प्रतियोगिता में अब तक 300 से अधिक प्रतिभागी भाग ले चुके हैं और 7 दिन में इंस्टाग्राम चैनल पर रिकॉर्ड 4300 से ज्यादा वोट किए जा  चुके हैं इस कार्यक्रम की संयोजक गरिमा माथुर ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों के लिए अपनी तरह का अनूठा कार्यक्रम है| बच्चे काफी लंबे समय से घर में हैं और अब वह शायद परेशान हो रहे होंगे इस कंपटीशन से माता पिता को उन्हें घर में रोके रखने में मदद मिलेगी| इसमें तीन राउंड होंगे पहला राउंड फोटोजेनिक फेस राउंड दूसरा वीडियो राउंड तीसरा फिनाले राउंड होगा अभी पहले राउंड का रिजल्ट डिक्लेअर हुआ है जिसमें प्रथम राउंड का विजेता निर्भय सिंह राठौड़ को घोषित किया गया है इसी क्रम में निर्भय ने नटखट प्रतियोगिता में इतिहास रचा है निर्भय ने रिकॉर्ड 470 वोट एवं जज द्वारा 160 नंबर प्राप्त किए इस कार्यक्रम के जज क्रमशः पिंकी मंडावत, नेहा राणा (दिल्ली), सोनम गोयल (पंजाब) एंकर भारती (मुंबई) प्रतीक्षा ठाकुर (भीलवाड़ा) एंकर जिया (दिल्ली) कोरियोग्राफर मीनल (राजसमंद) स्वागता शाह (मुंबई) रिंकू जैन (राजस्थान) एंकर अनामिका चारण(गुजरात) विजेता (बेंगलुरु), एंकर एशली आकांक्षा गुप्ता, एंकर प्रीति सक्सेना (जयपुर) आरजे श्रेया (गुजरात), माधुरी कलाल (जी हिंदुस्तान), सुरभि धींग (रोटरी क्लब ) आदि रहेंगे|
इस इवेंट के ब्रांड एंबेसडर क्रमशः तड़का आरजे अंकित, भरत मिश्रा न्यूज़ 27, सूर्य प्रकाश जी सुवालका है
इस प्रोग्राम के होस्ट एंकर नितिन दशोरा रहेंगे| इस इवेंट मैं फ्यूचर माइंड एजुकेशन एंड प्रयास इन्नोवेशंस भी साथ हैं
 द्वितीय राउंड में फ्यूचर माइंड एजुकेशन द्वारा कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री भी रखी गई है  रजिस्ट्रेशन के लिए आप संपर्क कर सकते हैं 722 98 51 333
 इसी के साथ बंधन ग्रुप लेकर आ रहे हैं आपके लिए मिस्टर एंड मिस इंडिया झील पूरे भारतवर्ष में एंट्री चालू है आप लोग अपने आप को रजिस्टर्ड करवा सकते हैं सिर्फ अपने दो फोटो नाम उम्र हाइट और सिटी स्टेट के साथ लिखकर 7229999210 पर भेज दे