स्वामी विवेकानंद जी के जन्म महोत्सव की उपलक्ष मे बापा सीताराम फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा मलाड वार्ड क्रमांक 44 में भव्य रक्तदान शिबिर का आयोजन किया गया।
बापा सीताराम फाउंडेशन के अध्यक्ष वालसुरअर्जुन चारण द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का वह रक्तदान करने वाले लोगों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुंबई हाई कोर्ट के प्रतिष्ठित वकील आनंद पांडे, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजू गोयल, प्रखंड प्रमुख अरविंद दुबे, कोषाध्यक्ष युगल किशोर जी, डॉ संजय शुक्ला, मुन्ना भाई सुशील शर्मा, कौशिक परमार, कमलेश पिपलिया, जिगर चावड़ा इत्यादि मान्यवर व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। \
इस अवसर पर रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनता और समाजसेवी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनता के इस प्रेम को देख फाउंडेशन के वालसुर अर्जुन चारण भावुक हो गए। आए सभी लोगों का उन्होंने तहे दिल से अभिनंदन व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment