"महासर माँ" फिल्म का भव्य मुहूर्त संपन्न, शीघ्र शुरू होगी शूटिंग
मुंबई: मारवाड़ी समाज की आराध्य देवी महासर माँ की महिमा को समर्पित फीचर फिल्म का निर्माण जल्द ही प्रारंभ होने जा रहा है। इस धार्मिक फिल्म का मुहूर्त हाल ही में गोरेगांव स्थित ग्रेविटी स्टूडियो में संपन्न हुआ। "महासर माँ" शीर्षक से बनने जा रही इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुडके अनुभवी निर्देशक सनी अग्रवाल कर रहे हैं।मुहूर्त अवसर पर प्रमुख डीओपी एवं निर्माता असीम बजाज उपस्थित रहे। फिल्म का संगीत भीमेश द्विवेदी ने तैयार किया है और गीतकार हैं रमन द्विवेदी। फिल्म का टाइटल सॉन्ग मशहूर गायक दिव्य कुमार की आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया।निर्माताओं में श्रीधर गुप्ता, दीपक अग्रवाल और कार्यकारी निर्माता संतोष पंसारी व राजकुमार सिंघल शामिल हैं। निर्देशक सनी अग्रवाल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी और इसे दिवाली पर रिलीज करने की योजना है

